फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Apr 2025 03:04 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में मनोरम यूथ व ईको क्लब द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। सुबह प्रार्थना सभा में ईको क्लब प्रभारी संगीता पुंज व सहायक अजय कुमार के मार्गदर्शन में हरप्रीत कौर व अनुज धीमान ने ने बाकी बच्चों से वार्तालाप वार्तालाप करते हुए आज के दिन का महत्त्व , साथ ही उन्होंने पृथ्वी के लिए चिन्ता के कारणों बताया, और उनके समाधानों पर चर्चा की।, इसके बाद कक्षा आठवी की छात्रा अदिती शर्मा ने ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ द्वारा दी गई प्रतिज्ञा करवाई। स्कूल के प्रधानाचार्य सुर्दशन कौशल ने भी बच्चों व स्टाफ सदस्यों को पृथ्वी दिवस पर बधाई देते हुए संबोधित किया। कक्षा 6-12 के बच्चों ने रैली निकाल कर गांववासियों को पृथ्वी, वन, जल बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य राजरानी, अंजली, सुरेश, रजनी, मंतोष ठाकुर, राज कुमार, दिशा जीवन ज्योति, भनोज कुमार, तनुज ठाकर, शबनम कुमारी अनीशा सरोच, रितु कुमारी, रीना शर्मा, अमन कुमार, कल्पना अनुज कुमार और पावर्शी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें