मौसम में आ रहे बदलाव के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जहां छिटपुट मामलों की पुष्टि हो रही है, वहीं संतोषगढ़ क्षेत्र में हालात ने चिंता बढ़ा दी है। यहां पिछले कुछ दिनों में 34 मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग लगातार प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, सर्वे और जागरुकता गतिविधियों को चला रहा है।