फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: दियोली में फिर बिजली की तारों की चिंगारियों से जली गेहूं की फसल

अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Apr 2025 07:53 PM IST

गगरेट क्षेत्र के दियोली में शुक्रवार को एक बार फिर चिंगारियों से गेँहू की कटने को तैयार फसल आग की भेंट चढ़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप सुपुत्र निरंकार शर्मा और राजेन्द्र सुपुत्र छजु राम खेत मे पड़ी गेहूं को अचानक आग लग गई। जिससे आसपास से सड़क से गुजर रहे लोगों ने मिलजुलकर प्रयास करके आग को नियंत्रित किया। जिससे लगभग 2 कनाल गेंहू को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया बिजली की तारों से निकली चिंगारियों से यह आग लगी है। बता दें कि क्षेत्र ग्रामीण भागों में ट्रांसफार्मरों के ढक्कन खुले रहने को लेकर सुर्खियां उजागर होती रही, लेकिन विभाग इस बारे संजीदा नजर नहीं आया। कहीं तारों में स्पार्किंग तो कहीं ट्रांसफार्मरों के खुले ढक्कन घरों के आसपास खेलने वाले बच्चों, पशुओं के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं। बता दें वीरवार को भी घनारी खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों गेहूं की फसल की तबाही को अंजाम दिया। एक बार फिर शार्ट सर्किट से गेंहू में लगी आग की घटना ने उजागर कर दिया। जब इस बारे जेई दीपक कुमार विद्युत विभाग से सम्पर्क करना चाहा तो उनका कहना था कि अभी में कहीं व्यस्त हूं बाद में मौका देखूंगा, जबकि दियोली के पटवारी द्वारा हुए नुकसान का जायजा लिया गया व प्रभावितों को नुकसान के अनुसार सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें