फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बड़ूही चौक पर दो ट्रक आपस में टकराए, दो लोग घायल, हाईवे पर जाम की स्थिति

चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात बड़ूही चौक के समीप दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में डालकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब नंबर ट्रक (PB65BE8457) पटियाला की ओर जा रहा था, जबकि हिमाचल नंबर ट्रक (HP69-6766) ऊना से कांगड़ा की दिशा में जा रहा था। बताया जा रहा है कि कांगड़ा की ओर जाने वाला ट्रक बड़ूही चौक पर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे पंजाब नंबर ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ समय के लिए दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजने के साथ-साथ दोनों ट्रकों को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें