फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नवरात्रि मेले में सिरमौर के होमगार्डों ने निभाई अहम जिम्मेदारी, भीड़ प्रबंधन में सराहनीय सेवा

पावन चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में विभिन्न विभागों के साथ-साथ होमगार्ड जवान भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। विशेष रूप से सिरमौर जिले से आए होमगार्ड जवानों की सेवाएं सराहनीय रही हैं। सिरमौर के नाहन से संबंधित होमगार्ड सूरत राम और शिलाई क्षेत्र से होमगार्ड सुंदर लाल मंदिर परिसर में अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं। नवरात्रि के दौरान इनकी जिम्मेदारी मंदिर परिसर में उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन के बाद बाहर निकालने की रही। दोनों जवान पूरे अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हुए श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करवाने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। भीड़भाड़ के बावजूद उन्होंने धैर्य और सतर्कता के साथ व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी होमगार्ड जवानों की इस सेवा भावना की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि नवरात्र मेले के दौरान सभी विभागों केकर्मचारियों और स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयास से ही मंदिर परिसर में व्यवस्था सुचारु रूप से बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें