फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una Politics: राम मंदिर चंदा विवाद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सतपाल रायजादा बोले- दोनों कार्यकाल की हो निष्पक्ष जांच

Ankesh Dogra Updated Tue, 04 Aug 2026 03:13 PM IST

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने राम मंदिर में कथित चंदा, सोना, चांदी और अन्य धार्मिक सामग्री की चोरी का मुद्दा उठाया तो भाजपा नेताओं ने इसका जवाब देने के बजाय पीरनिगाह मंदिर निधि को लेकर उन पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। रायजादा ने कहा कि पंचायतों के भंग होने के बाद पीरनिगाह मंदिर का प्रबंधन प्रशासन के पास चला गया था। उनके अनुसार उस समय मंदिर निधि में करीब 30 लाख रुपये जमा थे, जो पहले पांच वर्षों के दौरान एकत्र हुए थे। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने मंदिर की पहले से चली आ रही व्यवस्था को जारी रखा और पेंशन, आर्थिक सहायता सहित अन्य सभी खर्च नियमित रूप से किए जाते रहे। उन्होंने कहा कि इन सभी खर्चों के बावजूद प्रशासन के कार्यकाल के केवल तीन महीनों में मंदिर निधि में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हुई। रायजादा ने सवाल उठाया कि यदि पहले पांच वर्षों में 30 लाख रुपये जमा हुए और बाद में तीन महीने में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए, तो उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का आधार क्या है। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा नेताओं को बिना तथ्यों के आरोप लगाने के बजाय प्रमाण के साथ बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को प्रशासन के कार्यकाल में किसी प्रकार की अनियमितता का संदेह है तो वह स्वयं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच से पीछे हटने वाले नहीं हैं और चाहते हैं कि मंदिर के दोनों कार्यकाल की जांच हो, ताकि जनता के सामने पूरी सच्चाई आ सके। रायजादा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग खुद सवालों के घेरे में हैं, वही दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर चंदा मामले पर जवाब देने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होने पर मंदिर निधि के उपयोग और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का भी खुलासा हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें