फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मिड डे मील वर्कर्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण, स्वच्छता और पोषण पर दिया गया विशेष जोर

अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 04:29 PM IST

शिक्षा विभाग के ब्लॉक जोल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मन्यार में रविवार, 28 सितम्बर 2025 को मिड डे मील वर्कर्स के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिमला से सीधा संवाद के माध्यम से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के प्रवक्ता यथार्थ चौहान, सहायक प्रवक्ता प्रदीप शर्मा, तथा कोर्स समन्वयक चेतन ठाकुर (फैकल्टी) रहे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से लगभग 69 मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। सत्र में कार्यकर्ताओं को भोजन बनाने की विधि, सामग्री खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियां, कचरा निपटान, खाद बनाने के तरीके, आग से सुरक्षा तथा अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग की जानकारी दी गई। स्वच्छता, संतुलित आहार, पोषक तत्वों की भूमिका, उनकी कमी के लक्षण, जैविक भोजन का महत्व और मसालों की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण की देखरेख के लिए स्कूल की ओर से मिड डे मील इंचार्ज दिनेश कुमार, वरिन्दर सिंह, भगवान चौधरी, पीटीआई संजीव कुमार और अश्वनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि सरकार के इन कार्यक्रमों से न केवल बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि उनकी सेहत और पोषण पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। वहीं, एमडीएम इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी मिड डे मील कार्यकर्ताओं के लिए दोपहर के भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें