प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में न्यूरोथेरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले न्यूरोथेरेपिस्ट महेंद्र आज न सिर्फ क्षेत्र में बल्कि आस-पास के जिलों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। महेंद्र ने बिना दवा और सर्जरी के उपचार की पद्धति से अनेक लोगों को लाभ पहुंचाया है। उनकी चिकित्सा पद्धति शरीर की नसों और ग्रंथियों के संतुलन पर आधारित है, जिससे शरीर की स्वाभाविक रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। महेंद्र का मानना है कि रोग का असली इलाज शरीर के मूल कारणों को समझकर ही संभव है, न कि केवल लक्षणों को दबाकर। उन्होंने कई ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क न्यूरोथैरेपी शिविर लगाए हैं, जिनमें सैकड़ों मरीजों को राहत मिली है। महेंद्र का यह समर्पण समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है।