फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बिजली की तारों की चपेट में आया मिस्त्री, हो गई मौत

अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 03:55 PM IST

उपमंडल हरोली के तहत ईसपुर के मोहल्ला लबाना माजरा में लेंटर डालते समय विद्युत तारों की चपेट में आए 68 वर्षीय मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर चंद पुत्र गुलाब राम निवासी ईसपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जानकारी के मुताबिक अमर चंद ईसपुर में लेंटर डाल रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से पलस्तर करने वाली चपटी टकरा गई। करंट लगने से मिस्त्री को आनन-फानन में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें