फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में हुई किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह समिति की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

ऊना जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में गुरुवार को किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की मौजूदा चुनौतियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने की। इस दौरान भारी बरसात से हुई फसलों की तबाही और किसानों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई। साथ ही, इस आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की भी जोरदार मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें