फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ की मलांगड़ टीम बनी चैंपियन, ऊना को 46-31 से दी मात

अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 Oct 2025 05:36 PM IST

थाना कलां, खेल भावना, उत्साह और जोश से सराबोर माहौल में मां कपिला यूथ क्लब मलांगड़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया, जिनमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल, फुर्ती और रणनीति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फाइनल मुकाबला मलांगड़ और ऊना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में मलांगड़ टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए ऊना को 46-31 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैदान में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने हर अंक पर तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।समापन समारोह की मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश कुश्ती फेडरेशन की प्रदेशाध्यक्ष डिम्पल ठाकुर रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो व्यक्ति में अनुशासन, परिश्रम, टीम भावना और नेतृत्व गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच देते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। मुख्यातिथि डिम्पल ठाकुर ने मां कपिला यूथ क्लब की सराहना करते हुए क्लब को ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि भेंट की, ताकि भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को प्रोत्साहन मिलता रहे। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इनका संरक्षण और प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें