फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भरवाईं चौक पर एचआरटीसी वोल्वो बस खराब, घंटों लगा जाम; पुलिस ने संभाला मोर्चा

चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस शनिवार सुबह 2:30 बजे भरवाईं मुख्य चौक में अचानक खराब हो गई। बस के बीच मार्ग में रुक जाने से धर्मशाला रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों की सूचना पर चिंतपूर्णी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। पुलिस की सतर्कता से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली और स्थिति काबू में रही। जानकारी के मुताबिक बस में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। ड्राइवर ने घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद एचआरटीसी की ओर से मैकेनिक को मौके पर भेजा गया और बस को ठीक करने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि, सुबह 11 बजे तक बस को सड़क से नहीं हटाया जा सका था, जिसके चलते जाम पूरी तरह नहीं खुल पाया। एचआरटीसी की बसें हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिस्सों में परिवहन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जानकारों का मानना है कि बसों की नियमित जांच और समय पर रखरखाव से इस प्रकार की परेशानियों से यात्रियों को बचाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें