फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पंडोगा में किसानों ने कहा, मजबूरी में खरीदनी पड़ रही नैनो खाद

हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा गांव के सहकारी सभा कार्यालय में मंगलवार को इफको द्वारा किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान बोरी वाली दानेदार खाद के साथ नैनो तरल खाद की बोतल देने का मामला जमकर गरमाया। शिविर में मौजूद किसानों ने कहा कि जब उन्हें नैनो खाद की आवश्यकता ही नहीं, तो उन्हें जबरदस्ती क्यों दे रहे। कहा कि अगर उन्हें उसकी आवश्यकता होगी तो वे स्वयं इसकी खरीद कर लेंगे। किसानों ने कहा कि एक बोरी खाद के साथ भी नैनो खाद लेने को मजबूर किया जा रहा। कहा कि इससे खाद पर उनकी लागत दोगुनी हो रही है। कहा कि अगर इफको की ओर से नैनो खाद का प्रचलन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा, तो शुरुआत में किसानों के लिए यह मुफ्त में उपलब्ध होनी चाहिए। उधर प्रशिक्षण शिविर में विशेष तौर पर मौजूद इफको के क्षेत्रीय प्रबंधन माशोक अहमद ने बताया कि नैनो खाद आने वाला भविष्य है। कहा कि यह खेती के साथ पर्यावरण के लिहाज से भी बहुत अच्छा उत्पाद है। कहा कि किसान इसे अधिक से अधिक अपनाएं। इसके आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। कहा कि शुरुआत में किसानों को इस उत्पाद को इस्तेमाल करने में झिझक हो सकती है, लेकिन जल्द यह कृषि क्षेत्र का एक बड़ा उत्पाद साबित होगा। कहा कि किसान अपनी दुविधाओं को शांत करने के लिए इफको पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। माशोक अहमद ने बताया कि बोरी वाली खाद से सरकार पर करोड़ों रुपये सब्सिडी का बोझ पड़ता है। जबकि नैनो खाद में सब्सिडी नहीं देनी पड़ती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें