फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ईको क्लब द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, पौधारोपण और परिसर सौंदर्यकरण कार्यक्रम आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Jul 2025 05:28 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधला में ईको क्लब इकाई के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "एक पेड़ मां के नाम" अभियान रहा, जिसका शुभारंभ भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में किया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के स्टाफ और छात्रों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सम्मान प्रकट किया। विशेष रूप से सभी छात्रों को घर पर लगाने हेतु पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घर-आंगन को भी हरियाली से भर सकें और पर्यावरणीय संरक्षण की यह मुहिम समाज तक पहुंचे। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य राजेश कुमार, शिक्षकगण पवना कुमारी, नीता कुमारी, रंजना कुमारी, प्यारे लाल, नरेश कुमार, चमन लाल, विजय कुमार, राम कुमार, रीता, अनु वाला तथा शिवानी शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें