फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मंगलवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तों की रौनक, पूरे दिन रही चहल-पहल

मंगलवार को श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों का आना शुरू हो गया और पूरे दिन माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। हालांकि मंगलवार को भक्तों की आवाजाही लगातार बनी रही, लेकिन दर्शन के लिए बहुत लंबी कतारें देखने को नहीं मिलीं, जिससे श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत आसानी से माता रानी के दर्शन हो गए। मंदिर परिसर में श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ जयकारे लगाते नजर आए। मंदिर प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलती रहीं। मंदिर अधिकारी के निर्देशों के चलते सुरक्षा कर्मियों और होमगार्ड जवानों ने दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें