उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और समाज को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। किसी भी समाज की प्रगति के लिए व्यवस्थाओं की कमियों को सामने लाना और उनमें सुधार के लिए आलोचनात्मक सोच जरूरी है। मीडिया समस्याओं को उजागर करने के साथ उनके समाधान की दिशा में रास्ता दिखाने का काम भी करता है। पत्रकारिता की असली ताकत उसकी विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में निहित है। वे सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ऊना में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मीडिया का स्वरूप लगातार बदल रहा है।