फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बंगाणा में जैव आदान संसाधन केंद्र का शुभारंभ, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Jul 2025 04:00 PM IST

भारत सरकार की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आज बंगाणा उपमंडल की तहसील क्षेत्र पंचायत धतोल के सुरड़ा गांव में जैव आदान संसाधन केंद्र का शुभारंभ आत्मा प्रोजेक्ट के खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार द्वारा किया गया। यह केंद्र प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को जैविक आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। केंद्र संचालक प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि इस केंद्र पर किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक जैविक इनपुट जैसे जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि आसानी से उपलब्ध होंगे। साथ ही, किसानों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन, प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी, और सलाह-सहायता भी प्रदान की जाएगी। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत यह पहल कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित की जा रही है। यह योजना रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक पद्धति को अपनाने के इच्छुक किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी। यह जैविक केंद्र न केवल खेती की लागत को घटाने में सहायक होगा, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और पर्यावरण को संरक्षित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें