फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अंब कोर्ट परिसर में वार्षिक भंडारे का आयोजन

अंब कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन अंब की ओर से वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में आम जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दोपहर तक चले इस भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अंब के अध्यक्ष प्रिंस सूद ने आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष इस तरह के धार्मिक आयोजनों का निर्वहन किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और समाज में सेवा भाव जागृत करना है। उन्होंने भंडारे के सफल आयोजन के लिए बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कोर्ट परिसर में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें