रक्कड़ कॉलोनी के समीप स्थित रेलवे ब्रिज पर रविवार को उस समय हलचल मच गई जब हरियाणा का एक युवक नशे की हालत में ब्रिज पर घूमता हुआ नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक लंबे समय तक इधर-उधर टहलता रहा और बाद में ब्रिज के एक किनारे जाकर बैठ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशे में था और उसकी हरकतें देखकर लोगों में चिंता का माहौल बन गया। रेलवे ब्रिज पर युवक के बैठने से राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों को दुर्घटना की आशंका भी सताने लगी। सूचना मिलने पर लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।