फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनुसूचित जाति के दोनों मंडलों की एक संयुक्त बैठक आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Jan 2026 03:49 PM IST

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनुसूचित जाति के दोनों मंडलों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में गांव-गांव जाकर अनुसूचित जाति के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्ना में आयोजित की जा रही अनुसूचित जाति की बैठक में क्षेत्र के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके। बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा SIR और मनरेगा को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर भी गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस द्वारा यह झूठा प्रचार किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को खत्म कर दिया है, जो पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को और अधिक सशक्त बनाते हुए अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश को विशेष श्रेणी राज्य के रूप में रखते हुए मनरेगा के अंतर्गत 90:10 के अनुपात में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी तय की गई है, जिससे राज्य को अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही भ्रष्टाचार पर सख्ती से लगाम लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 55–60 वर्षों तक शासन करने के बावजूद जनता को केवल कागज़ी योजनाओं और दिखावटी कामों में उलझाए रखा। आज भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब जनता को कस्सी-कुदाली पकड़ाकर खेतों में नालियां निकलवाने का दौर खत्म हो चुका है। अब समय है बढ़िया, टिकाऊ और कारगर विकास कार्यों का। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार गरीब, दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है और कांग्रेस के झूठे प्रचार में आने वाली नहीं है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सच्चाई रखें और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें