फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मिनी सचिवालय परिसर में वन महोत्सव के अवसर पर 1600 पाैधों का किया वितरण

रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के तत्वावधान में शुक्रवार को मिनी सचिवालय परिसर में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पौध वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पाैधरोपण को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त ऊना जतिन लाल उपस्थित रहे। जबकि रेड क्रॉस सोसाइटी की चेयरपर्सन रेणु भी उपस्थित रहीं। दोनों ने समारोह का विधिवत शुभारंभ करते हुए सचिवालय परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को 1600 पौधों का वितरण कर पर्यावरण को बचाने की सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाई। डीसी ऊना ने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वच्छ व हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह पूर्ण रूप से विकसित न हो जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें