यूके निवासी मधु बढ़ेरा और अशोक बढ़ेरा ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए धलवाड़ी गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने दो दरियां भी दान कीं, ताकि विद्यार्थियों को सर्दी में राहत मिल सके। यह पहल स्थानीय शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की भलाई के लिए उनका लगातार समर्थन दर्शाती है।पाठशाला विज्ञान अध्यापिका रजनी सरोच ने बताया कि मधु और अशोक बढ़ेरा ने इससे पहले भी कई बार स्कूलों में सहायता प्रदान की है। उन्होंने स्टेशनरी, छतरियों, स्वेटर, जूते और पानी की बोतलों के रूप में दान देकर छात्रों को उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद की है। उनका यह योगदान शिक्षा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकार को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में मुख्याध्यापक सुधीर गौतम और एस एम सी प्रधान विकास भारद्वाज ने विशेष रूप से बढ़ेरा परिवार का आभार व्यक्त किया। सुधीर गौतम ने कहा, "मधु और अशोक बढ़ेरा का यह योगदान हमारे स्कूल और बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनका सहयोग बच्चों की पढ़ाई और उनके समग्र विकास में मददगार साबित हो रहा है।"