फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चौकीमन्यार स्कूल की दो छात्राओं ने चमकाया नाम, 12वीं की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल की दो छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। शगुन पुत्री शिव कुमार ने 500 में से 478 अंक लेकर मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम चमकाया है। बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं पर अन्नया ठाकुर पुत्री मनजीत सिंह की बेटी ने मेरिट लिस्ट में 500 में से 477 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त कर स्कूल माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया। अन्नया ठाकुर की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दोनों बेटियों ने इसका श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा व काॅमर्स वाणिज्य के प्रवक्ता विरेंद्र सिंह को दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा का कहना है कि दोनों बेटियों ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा कर स्कूल माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें