द भारत स्काउट एवं गाइड की जिला स्तरीय टीम का चयन जिला डीओसी सोनू कुमारी तथा डीओसी अमन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों के 19 स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं को चयनित किया गया है। वहीं पर जिला ऊना द भारत स्काउट एवं गाइड की टीम द भारत स्काउट एवं गाइड ग्रांड फिनाले आफ द डायमंड जुबली 19वीं नेशनल जंबूरी जो कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड सेक्टर 15 वृंदावन योजना लखनऊ में 23-11से 29-11-25 तक आयोजित करवाई जा रही है। आपको बता दें कि द भारत स्काउटस एवं गाइड्स के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर इस जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है। इस जंबूरी में भाग लेने के लिए जिला ऊना के 19 स्काउट एवं गाइड भाग ले रहे हैं। जिसमें स्काउट मास्टर राजेश कुमार व गाइड मास्टर रजनी देवी की देखरेख में सभी छात्र छात्राएं लखनऊ में होने वाली 19वीं नैशनल जंबूरी में भाग लेने के लिए अम्ब के इंदौर रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। स्काउट एवं गाइड द्वारा वहां पर विभिन्न गतिविधियों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट, फूड प्लाजा आदि में भाग लेंगे। बहीं पर जिला डीओसी अमन शर्मा पहले ही लखनऊ में होने वाली नैशनल जंबूरी में ड्यूटी में पहुंच चुके हैं शुक्रवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पर जिला डीओसी सोनू कुमारी की अध्यक्षता में लखनऊ के लिए रवाना किया।तथा नैशनल जंबूरी में बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया।