राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में अंतरिक्ष ज्ञान और रॉकेट बनाने की कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने रॉकेट बनाने और उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने 200 मीटर तक उड़ने वाले रॉकेट का सफल परीक्षण किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान दीप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने में मदद करती हैं। और इस तरह की कार्यशालाएं विद्यालयों में होनी चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य कार्यशाला के कन्वीनर बनवारी लाल भोगल व उनकी टीम के सदस्यों ज्योति चौहान, अनिका शर्मा, मनप्रीत कौर ,अनु शर्मा ,समीना, अविनाश व अंकित को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना है। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में रॉकेट संबंधी ज्ञान प्राप्त करने में बहुत दिलचस्पी दिखाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षण देने आई टीम के सदस्यों संजय राठी, गुंजन गुप्ता, शिवांशु तिवारी और अक्षर व्यास का धन्यवाद किया।