फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में भारी तूफान, बिजली बोर्ड को छह लाख रुपये का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बुधवार देर रात को भारी तूफान और तेज हवाओं के चलते जहां पर जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं पर बिजली बोर्ड बंगाणा का बहुत नुकसान हो चुका है। कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है। वहीं पर कुछ स्थानों पर खंभे उखड़ चुके हैं कुछ खंभे टूट चुके हैं। वहीं पर बिजली की तारें भी टूट चुकी हैं। कुछ स्थानों पर आसानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर सहित उपभोक्ताओं के घरों में भी नुकसान पहुंचा है। वहीं पर बिजली बोर्ड बंगाणा के सहायक अभियंता ई उदित सिंह का कहना है कि देर रात को भारी तूफान और बारिश होने के साथ साथ बिजली बोर्ड को लगभग छः लाख का नुकसान पहुंचा है। जिसमें भारी तूफान के चलते क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर 16 खंभे टूट चुके हैं। वहीं पर खंभे टूटने से पांच सौ मीटर तारें भी टूट चुकी है। कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं पर बोर्ड के कर्मचारी सुबह से ही विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से ठीक करने में डटे हुए हैं। कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से ठीक कर दिया है। कुछ स्थानों पर खंभे टूटने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें