फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या संतोषगढ़ में हुआ विशेष जागरुकता कार्यक्रम

Krishan Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 01:07 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) संतोषगढ़ में सोमवार को एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस विभाग की ओर से छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और कानून की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंस्पेक्टर रूप सिंह और एएसआई रमना ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है और इससे परिवार तथा समाज दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वयं तो नशे से दूर रहें ही, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। साइबर क्राइम पर बोलते हुए अधिकारियों ने बताया कि आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को इंटरनेट का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी जानकारी या बैंक विवरण किसी को साझा करें। इंस्पेक्टर रूप सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, पोक्सो एक्ट तथा हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें