चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने कई प्रबंध किए हैं। हालांकि जानकारी के अनुसार मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक होना है। इस दौरान माता रानी का मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार दर्शन कर सकेंगे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के साथ होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को वी विभिन्न सेक्टरों में बांटा जाएगा और सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे और मंदिर के साथ बने शौचालय दिन-रात खुले रहेंगे। मेले में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक और आयुर्वेदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। मेले के दौरान पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विद्युत लाइनों का आवश्यक रख-रखाव किया जाएगा।