फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: थाना कलां से गरीब परिवार की बेटी समीक्षा ने नीट में हासिल की 449वीं रैंक, विधायक ने दिया सम्मान

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र की होनहार छात्रा समीक्षा पुत्री  विपिन कुमार को नीट परीक्षा में देशभर में 449 वीं रैंक प्राप्त करने पर थाना कलां स्कूल पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक विवेक शर्मा ने समीक्षा को शॉल, स्मृति चिन्ह और शुभकामनाएं भेंट करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह पूरे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। एक साधारण एवं गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटी समीक्षा ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर 449वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें