फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नेपाल में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे साहिर खान का अंब में भव्य स्वागत

Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 02:22 PM IST

नेपाल के पोखरा में हुए अंतरराष्ट्रीय अंडर-17 कबड्डी टूर्नामेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले टीम सदस्य साहिर खान का अंब पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेहरियां व गुजरेड़ा नेहरियां के छात्र साहिर के सम्मान में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नेहरियां नौरंगा पंचायत की प्रधान नीलम शर्मा, डॉ. विनीत शर्मा, राजीव राणा, साहिर के रिश्तेदार नूर बख्श, शकीना बीबी, नियाज़ बीबी और उनके दोस्त अनीश, अंशु, मानी, साहिल आदि मौजूद रहे। डॉ. विनीत शर्मा ने कहा कि यह पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। साहिर जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए मिसाल हैं। साहिर की बहन सादिया बेगम (राष्ट्रीय तलवारबाज) ने कहा किया भाई की सफलता पर हमें बहुत गर्व है। यह हमारे गांव और पूरे क्षेत्र की उपलब्धि है। लोगों ने साहिर का स्वागत फूल-मालाओं से किया और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। अंब शहर में इस जीत को त्योहार की तरह मनाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें