लोकसभा चुनाव-2024 और कुटलैहड़ विधानसभा-45 के लिए होने वाले उप चुनावों में मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले मतदान अधिकारियों का पूर्वाभ्यास रविवार को दूसरे दिन अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में करवाया गया l पहले दौर के दूसरे दिन पूर्वाभ्यास में रविवार को 404 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बंगाणा के उपमंडल अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सोनू गोयल और मास्टर ट्रेनर अधिकारियों ने मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया व कर्मचारियों को ईवीएम-वीवीपैट के बारे में विस्तारपूर्ण जानकारी देकर प्रशिक्षित किया ।