फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अधीक्षण अभियंता आवास के आबंटन पर उठाए सवाल

अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Oct 2024 05:20 PM IST

जल शक्ति विभाग इंजीनियरस एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश नॉर्थ जोन धर्मशाला के अध्यक्ष पंकज व्यास ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अधीक्षण अभियंता के आवास को अन्य अधिकारी को आबंटन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनरल पुल के पिछले 32 वर्षों से अधीक्षण अभियंता रहते आये है, जबकि इस बार अधिकारी के रहते हुए भी अन्य अधिकारी को जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे विभाग व अभियंता भी काफी परेशान हुए हैं। इसमें पैनल रेंट को लेकर भी नोटिस दिया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि जल शक्ति विभाग के साथ इस तरह का व्यवहार कतई भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर तीन बार डीसी से मिल चुके हैं। अब केस को एसडीएम कोर्ट में लगा दिया गया है। इसमें अब दो लाख छह हजार का पैनल रेंट लगा दिया गया है। पिछले तीन चार माह से इसे लेकर विवाद चल रहा है। जेएडी के नियमों के तहत सीनियर अधिकारी की बजाय जूनियर को अलॉट किया जा रहा है। अधिकारी की रिटायरमेंट के दौरान ही आवास को खाली करवाने की प्रक्रिया चलाई गई है। उन्होंने कहा कि 24 घण्टे सेवाएं देने पर भी इस तरह का व्यवहार निदंनीय है। उन्होंने कहा कि सीएम ने भी इस मामले में यथास्थिति बनाये रखने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर पीडब्ल्यूडी व बिजली बोर्ड अभियंताओं को शामिल करके आंदोलन को उग्र करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें