फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोपाल दास वर्मा बोले- सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं तो त्याग पत्र दें सुखविंद्र सिंह सुक्खू

अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:21 PM IST

पूर्व कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा ने ऊना में पत्रकार वार्ता संबोंधित करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा कि सुक्खू सरकार इन 20 महीनों में फेल होकर रह गई है। इस दौरान कर्मचारियों से लेकर जनता तक सब परेशान हैं। इसे लेकर मैं जहां भी जिस भी जिले में जा रहा हूं। वहां कर्मचारी व पेंशनर्ज सभी सरकार की कार्यप्रणाली से खफा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांति प्रिय प्रदेश है इसे बांगलादेश मत बनाओ। कहा कि सरकार लगातार कर्ज पर ले रही है। इसका दंश आने वाले समय में प्रदेश की जनता को झेलना पड़ेगा। उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार श्वेत पत्र जारी करे ताकि सच जनता के सामने आ सके। कहा कि अगर मुख्यमंत्री सरकार चलाने में सक्षम नहीं है तो उन्हें त्याग पत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 190000 पेंशनर है। जिनमें से 7000 पेंशनर की बिलों के भुगतान का इंतजार करते-करते मौत हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें