शहर की रोटरी चौक पर प्रवासी मजदूरों का दिन दिहाड़े गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। लेकिन हैरत की बात यह है कि शहर के सबसे व्यस्ततम रोटरी चौक में प्रवासी मजदूर का आपस में दिहाड़ी मजदूरी को लेकर मारपीट करने पर पुलिस का कोई जवान शहर में हुई मारपीट से माहौल को शांत करवाने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। दूसरी ओर राहगीरों वाहन चालकों को प्रवासी मजदूरों के इस तरह झगड़े और मारपीट करने से ऊना धर्मशाला नेशनल हाईवे पर गाड़ियों का हुजूम लग रहा। पैदल जा रहे राहगीरों को अपने गंतव्य की ओर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं प्रवासी मजदूरों की आपस में हुई झड़प में साथ में सब्जी विक्रेता की दुकान से भी क्रेट एक दूसरे के सिर पर मार डाले। सब्जी विक्रेता के अनुसार प्रवासी मजदूर दिहाड़ी मजदूरी को लेकर आपस में उलझ पड़े और हाथापाई तक नौबत आ गई। इतना ही नहीं बल्कि दो घुटनों में मारपीट हुई और लात घुसे भी खूब चले। लेकिन शहर में पुलिस को इस घटनाक्रम की भनक तक नहीं लगी और कुछ समय के लिए रोटरी चौक में माहौल कुछ समय के लिए खूब गर्माया रहा और दुकानदार भी दुकानों से बाहर निकल कर प्रवासी मजदूरों की गुंडागर्दी का नजारा देखते रहे।