अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विकासर्थ विद्यार्थी एवं सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा एक विद्यार्थी एक पौधा अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया। जिसमें तलाई नामक स्थान पर 350 पौधे रोपे गए। इस कार्यक्रम में स्कॉलर यूनिफाइड व वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसोली पंचायत के उपप्रधान बलदेव कुमार मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ में विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक चंदन सेखड़ी, जिला संयोजक अनुराग शर्मा ऊना इकाई के अध्यक्ष विशाल ठाकुर, कार्यकर्ता अभिषेक, सूर्या, दिवेश, आशीष, अंकुश आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।