पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश सरकार की ओर से लंबित डीए (महंगाई भत्ता) की किश्ते जारी न किए जाने से नाराज है। इसी सिलसिले में शनिवार को एसोसिएशन की ऊना सिटी यूनिट की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष मेहर सिंह चंदेल ने की, जबकि जिला अध्यक्ष एचएस राना विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स ने सरकार के रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कई सेवानिवृत कर्मचारियों और अधिकारियों के लाखों रुपये सरकार के पास अटके पड़े हैं, लेकिन उन्हें जारी करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।