फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय ऊना के विद्यार्थियों ने निकाली एड्स जागरुकता रैली

Krishan Singh Updated Sat, 04 Oct 2025 02:16 PM IST

राजकीय महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब और ईको क्लब की ओर से संयुक्त रूप से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की ओर से विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एड्स जागरुकता संबंधी वीडियो प्रदर्शित किए गए जिनमें सुरक्षित जीवन शैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा एड्स पीड़ितों के प्रति सहानुभूति रखने का संदेश दिया गया । इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से एड्स जागरुकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समाज में एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही ईको क्लब के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के प्रयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में सामाजिक और पर्यावरणीय जागरुकता ही एक स्वस्थ समाज की नींव है। यह आयोजन रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. शशि कंवर एवं ईको क्लब के संयोजक प्रो. संजय शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रो. प्रोमिला, प्रो. अलका रानी, प्रो. करन कुमार, प्रो. सुनील दत्त, प्रो. निकिता शर्मा सहित अन्य स्टाफ़ सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें