फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्राम पंचायत जसाना के लखरुंह में संक्रांति के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन 

अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 03:44 PM IST

बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत जसाना के वार्ड लखरुंह में सक्रांति के उपलक्ष्य पर वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया और हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि सन् 1979 में उक्त चिंता हर मंदिर का निर्माण कार्य पूर्व पंचायत प्रधान स्व. देवराज राणा और स्व. ठाकुर केहर सिंह और पूर्ण सिंह राणा ने शुरू करवाया था और स्व. देवराज राणा ने उक्त मंदिर के लिए भूमि दान के रूप में दी थी। आज चिंता हर मंदिर लखरूंह एक विशाल काय मंदिर बन चुका है और भोलेनाथ, भगवान विष्णु, माता ज्वाला जी, गोगा जाहिर बीर, बाबा पहाड़िया और ठाकुर जी के मंदिरों का निर्माण होकर मंदिर के अंदर विराजमान हैं। उड़ीसा के कलाकारों द्वारा दोबारा मंदिर का निर्माण किया गया है। जो श्री अयोध्या श्री राम मंदिर की याद दिलाता है। मंदिर प्रमुख मदन राणा का कहना है कि सब गांव वासियों के सहयोग और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से संभव हो रहा है। गौर रहे हर वर्ष 29 मार्च को मंदिर में विशाल भंडारा किया जाता है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें