उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में बुधवार को स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में एनएसएस प्रभारी पवन कुमार की देखरेख में एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवियों द्वारा जहां पर स्कूल परिसर से मुख्य सड़क मार्ग तक साफ सफाई करवाई बहीं पर आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस मौके पर सडक के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई छंटाई की बहीं पर पुराने पेड पौधों की भी सुरक्षित रखरखाव किया। वहीं, पर इस मौके पर आस पास के प्राकृतिक जल स्त्रोतों की भी साफ सफाई की तथा लोगों को भी प्राकृतिक जल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखने हेतु जागरूक किया गया। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवियों के साथ-साथ स्कूल स्टाफ सदस्यों ने भी इस अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।