उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में कैमिस्ट्री प्रवक्ता संजीव रांगड़ा ने सभी छात्र छात्राओं को ओजोन दिवस के मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि ओजोन परत के लक्षणों की वजह से सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों पराबैंगनी किरणें पृथ्वी से वायुमडल में प्रवेश कर सकती हैं और पेड़ पौधों तथा जीव जंतुओं के लिए हानिकारक भी होती हैं।मानव शरीर में इन किरणों की वजह से त्वचा का कैंसर, श्वास रोग, अल्सर मोतियाबिंद जैसी घातक बीमारियां हो सकती है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी विजय शर्मा, अश्वनी चौधरी, संजीव कुमार, वीरेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र कुमार, निशा शर्मा, सीमा देवी, दिनेश कुमार सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।