फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 04:02 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय "सड़क सुरक्षा की जानकारी और सुझाव" था। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तन्वी ने, द्वितीय स्थान बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेह सुमन ने, और तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता कौंडल ने प्राप्त किया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा ने, द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनामिका राणा ने, और तृतीय स्थान बीए प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यांशु शर्मा ने हासिल किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर किरण कुमारी, डॉ. विनोद कुमार, और प्रोफेसर कृष्ण चंद ने निभाई।इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि अब तक महाविद्यालय में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को कम करने के लिए उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें