फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सतपाल सत्ती बोले- विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे राहुल गांधी

अंकेश डोगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 07:13 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में सिख समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी में काफी उबाल देखा जा रहा है। शनिवार को जिला भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ म्युनिसिपल पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में मौजूद विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे राहुल गांधी भारत में सिख और हिंदू भाईचारे को खराब करने का प्रयास कर रहे। जिसके चलते वह विदेशी ताकतों के गोद में बैठकर खुलकर भारत विरोधी बयान देने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सिख समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किए जाने के आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि सिखों को गुरुद्वारों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा, पगड़ी और कड़ा पहनने पर ऐतराज जताया जा रहा है। कहा कि राहुल गांधी भाजपा का विरोध करते पूरे देश का ही विरोध करने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि अति उत्साह में आकर राहुल गांधी कई बार ऐसे झूठे बयान जारी कर देते हैं। भाजपा ने मांग उठाई कि राहुल गांधी बिना शर्त देशवासियों से अपने इस बयान के लिए माफी मांगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें