फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुठेड़ा खेरला में बिना सत्यापन रह रहे कई प्रवासी, संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस में शिकायत

Krishan Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 10:41 AM IST

ऊना जिले के गांव कुठेड़ा खेरला में एक निजी स्कूल के बाहर कुछ प्रवासी युवकों के संदिग्ध रूप से घूमने का मामला सामने आया है। अभिभावकों ने तुरंत इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। प्रधानाचार्य रश्मि राजपूत ने बताया कि दो व्यक्तियों को स्कूल की तरफ झांकते देखा गया है। वहीं पंचायत प्रधान शालिनी गोस्वामी ने बताया कि कुल 13 प्रवासी, जो अपने आप को पश्चिम बंगाल निवासी बताते हैं, 6 नवंबर से किराये पर रह रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस सत्यापन नहीं करवाया है। कोई पहचान पत्र भी नहीं दिखा पाए हैं। पंचायत अब मकान मालिकों को नोटिस जारी करेगी। नेहरी-नौरंगा क्षेत्र से लापता बच्ची का सुराग नहीं मिलने के बीच स्कूल के बाहर ऐसी गतिविधि होने से अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी गौरव शर्मा, कार्तिक सोंखला, राहुल कुमार और शालिनी शर्मा ने सुरक्षा को लेकर आपत्ति जताई है। डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में हैं, वे खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें