फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: लगातार जारी है प्रशासन की बाजारों में व्यवस्था सुधार की कवायद, डीसी ने मैहतपुर बाजार का किया दौरा

अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Dec 2025 06:36 PM IST

ऊना जिले के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण और सुव्यवस्था स्थापित करने की जिला प्रशासन की कवायद लगातार जारी है। इन्हीं प्रयासों के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मैहतपुर बाजार का दौरा किया। उन्होंने मैहतपुर के मुख्य बाजार से लेकर पीएचसी बसदेहदा तक क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया और मेहतपुर बैरियर से इंडस्ट्रियल एरिया तक प्रस्तावित नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन के लिए संभावित स्थलों का भी जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि यह व्यवस्था पहले ही ऊना शहर और बंगाणा मुख्य बाजार में लागू की जा चुकी है। इसे जिले के अन्य मुख्य बाजारों में भी लागू किया जाएगा, ताकि लोगों को सुविधा मिले और बेढंगी पार्किंग, अतिक्रमण और अव्यवस्था से निजात मिल सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मैहतपुर बाजार में केवल पंजीकृत रेहड़ी–फड़ी विक्रेताओं को ही निर्धारित स्थानों पर व्यवसाय करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि मैहतपुर सब्ज़ी मंडी को सामुदायिक भवन के पास स्थानांतरित किया गया और पुरानी मंडी स्थल को पार्किंग ज़ोन में बदल दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पैदल यात्रियों की सुविधा, अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने आम जनता और विक्रेताओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि जिले में एक स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद मैहतपुर–बसदेहदा के जूनियर इंजीनियर प्रभास शर्मा, वर्क सुपरवाइज़र दिनेश कुमार, पुलिस अधिकारी और स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें