फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा, देश की अखंडता और जवानों की सुरक्षा के लिए मांगी दुआ

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा शनिवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दरबार में माथा टेककर देश की सुख-समृद्धि, अखंडता और अमन के लिए विशेष प्रार्थना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर न्यास की ओर से मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मंदिर के पुजारी नव कालिया ने मुख्य गर्भगृह में विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी जयराम शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि मां चिंतपूर्णी का पावन दरबार हर बार मन को असीम शांति और नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश इस समय चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में सभी देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उन्होंने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम की है, ताकि सादगी और जिम्मेदारी का संदेश समाज तक पहुंच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें