फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चौकी मनियार स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों पर बांटा ज्ञान

Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2024 05:29 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मनियार में सोमवार को एक दिवसीय यातायात नियमों का पालन के तहत  स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जोल पुलिस चौकी प्रभारी रूप लाल ने सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हमें वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिएऔर चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। यातायात नियमों का उलंघन नहीं करना चाहिए। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, उपप्राचार्य कुसुम लता, एनएसएस  प्रभारी  जीतेंद्र कुमार व सह प्रभारी  अंजू बाला , एनसीसी प्रभारी  संजीव कुमार स्काउट एवं गाइड प्रभारी  विजय शर्मा  व सह प्रभारी  शर्मिला शर्मा , इको क्लब के प्रभारी  सीमा शर्मा , डीपीई  सुरेंद्र कुमार के नेत्रत्व में एनएसएस के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट , स्काउट्स और गाइड, अश्विनी कुमार  वीरेंद्र कुमार  सुरेश कुमार  संजीव कुमार  अशोक कुमार, सिकंदर सिंह , संजीव रांगड़ा  राजेश कुमार , बंधु कौडल , पूजा , भगवान सिंह, विजय कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें