राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण क्लब ने एनएसएस इकाई के सहयोग की ओर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया । इस प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम में लगभग 110 विद्यार्थी उपस्थित रहे । प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने सभी महिला कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। महिला सशक्तिकरण क्लब की प्रभारी डॉ. कुमारी सुजाता ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। क्लब की प्रभारी डॉ. कुमारी सुजाता ने सभी महिला कर्मचारियों को इस अवसर पर पौधे वितरित करके पर्यावरण संरक्षण का आवाह्न किया। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम नीरज बाई, द्वितीय अंकिता,कोमल तृतीय स्थान पर रहीं । महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से इस अवसर पर कैटवाॅक भी किया। विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के बाद एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर समाज के लोगों को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।