फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इंद्रेश बोले- लोगों को वास्तविक और पाखंड वालों की पहचान करने में सक्षम होना पड़ेगा

Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 06:30 PM IST

संसार में दैवीय शक्तियां सतयुग से हैं। भारत में कुछ लोगों में वास्तविक रूप से दैवीय शक्तियां मौजूद हैं। लेकिन कुछ लोग पाखंड फैलाने के लिए जबरदस्ती का आडंबर रचते हैं। यह बात वृंदावन से पधारे कथाव्यास इंद्रेश उपाध्याय ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केवल दैवीय शक्तियों में ही नहीं कथा जगत, साधु वेश में भी पाखंड करते हैं। लोगों के मन में अपनी आस्था बनाने के लिए भोले-भाले लोगों को सताते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में अभी दैवीय शक्तियों से युक्त मानव भी है। लेकिन वे चंद लोग ही है। लोगों को वास्तविक और पाखंड वालों की पहचान करने में सक्षम होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवों के देव महादेव का ससुराल है। देवभूमि में 33 कोटि के देवी-देवताओं का वास है। हिमाचल में आधुनिक प्रवेश कम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें