फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Krishan Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 04:33 PM IST

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी बंगाणा के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा या बारिश की स्थिति बनी रही तो कार्यक्रम को विद्यालय के बैडमिंटन कोर्ट स्थित इनडोर स्टेडियम में स्थानांतरित किया जाएगा। एसडीएम गोयल ने बताया कि समारोह की शुरुआत पुलिस प्रशासन, राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना की भव्य परेड एवं मार्च पास्ट से की जाएगी। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभागियों का सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों का अभिनंदन जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश शर्मा, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें