हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अंब से लोहारा वाया कोहाड़छन्न मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। इस नए बदलाव के साथ ही इस क्षेत्र के यात्रियों को अब आधुनिक और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। निगम द्वारा इस रूट पर प्रदूषण रहित बस चलाने के निर्णय का स्थानीय निवासियों ने दिल से स्वागत किया है। वीरवार शाम को शुरू हुई बस सेवा के मौके पर लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बस चलने से न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचेगा, बल्कि यात्रियों को धुएं और शोर से भी राहत मिलेगी।